Kashi Annapurna Temple: Witness the Golden Idol and Divine Treasure Darshan 2026
Kashi Annapurna Temple: Witness the Golden Idol and Divine Treasure Darshan 2026
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष (2026) भी बाबा विश्वनाथ को अन्न-धन की भिक्षा देने वालीं माता अन्नपूर्णा जी का खजाना और स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन खुलने में अब कुछ दिन ही शेष हैं। 6 नवंबर को भक्तों की प्रतीक्षा खत्म होगी. स्वर्णमयी माता अन्नपूर्णा का मंदिर साल में धनरतेरस से लेकर अन्नकूट तक के लिए ही खुलता है। इस बीच धनतेरस पर प्रसाद स्वरूप सिक्के और लावा का वितरण किया जाता है। मान्यता है कि प्रसाद में मिले सिक्के और लावा को तिजोरी व भंडार में रखने से कभी अन्न-धन कीं कमी नहीं रहती। इस वर्ष पांच दिन (6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026) तक स्वर्णमयी अन्नपूर्णा जी का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। धनतेरस (6 नवंबर 2026) को खजाना वितरण होगा। 10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव होगा, जिसमे 108 प्रकार का भोग माता को लगेगा और पूरा मंदिर तरह-तरह के फल, मेवा, लड्डूओ की झांकी से सजेगा। अन्नकूट के दूसरे दिन से अन्नकूट का प्रसाद भक्तो में वितरण होगा।
